अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हादसे के बाद हंगामा: कार की टक्कर से राहगीर घायल, आरोपी PWD जेई को पुलिस ने लिया हिरासत में

On: July 11, 2026 7:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हादसे के बाद हंगामा: कार की टक्कर से राहगीर घायल, आरोपी PWD जेई को पुलिस ने लिया हिरासत में

बदायूं।थाना अलापुर क्षेत्र के कस्बा सखानू के पास शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार लिखी कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया।पूछताछ में कार चलाने वाला पीडब्ल्यूडी में तैनात एक जेई निकला।बताया जाता है कि वह नशे में था,पुलिस ने पुष्टि के लिए जिला अस्पताल भेजकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। रिपोर्ट आने के बाद आरोपी जेई पर कार्रवाई की जाएगी।

गांव गुधनी निवासी राजेंद्र (55) खेत पर किसी काम से जा रहे थे।इसी दौरान अलापुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही उत्तर प्रदेश सरकार लिखी कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।ग्रामीणों का आरोप है कि चालक नशे में था।वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।कार भी कब्जे में ले ली है।चालक ने खुद को पीडब्ल्यूडी में जेई बताया है।इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

उधर,दातागंज सीओ अशेष नाथ सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।चालक का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply