अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP News:दातागंज में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत,ग्रामीणों ने लगाया जाम

On: August 22, 2023 3:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दातागंज में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत,ग्रामीणों ने लगाया जाम

खेत पर रखवाली करने गया था युवक, रास्ते में टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर हुई मौंत-

बदायूँ। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गंडाह गांव में सोमवार को खेत में टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 28 वर्षीय सुमित अग्निहोत्री उर्फ कल्लू की मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। उन्होंने पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंचे पुलिस-प्रशासनिक और पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया। अधिशासी अभियंता ने लापरवाह लाइनमैनों को हटाने का आश्वासन दिया है।हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ।

सुमित अग्निहोत्री उर्फ कल्लू पुत्र सुरेंद्र खेत पर जा रहा था। रास्ते में एक खेत में हाईटेंशन लाइन टूटी पड़ी थी।

जिसकी चपेट में वह आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर युवक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। बाद में वहां भीड़ लग गई।ग्रामीण हंगामा करने लगे और बाद में सड़क पर पहुंचकर जाम लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह, सीओ कर्मवीर सिंह, इंस्पेक्टर सौरभ सिंह और क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह के बेटे ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों की मांग पर अधिशासी अभियंता राम निहाल वर्मा, जेई और एसडीओ भी आ गए।

हाईटेंशन

विधुत विभाग में अपनी शिकायत यहां करे।

ग्रामीणों ने कहा कि लाइन कई बार टूट चुकी है। गंडाह गांव के राजाराम और नजदीकी गांव दियोनी के दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।ग्रामीणों की शिकायत पर अधिशासी अभियंता ने लापरवाह लाइनमैनों को हटाने और पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। जिसके बाद ही युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जा सका।हाईटेंशन

सचिवालय

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!