अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हर्ष फायरिंग: दूल्हे ने रायफल से 36 सेकेंड में दागे चार फायर, दुल्हन ने भी दबाया ट्रिगर वीडियो हुआ वायरल

On: May 9, 2023 5:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हर्ष फायरिंग:- दूल्हे ने रायफल से 36 सेकेंड में दागे चार फायर, दुल्हन ने भी दबाया ट्रिगर; वीडियो हुआ वायरल- पुलिस ने शुरू की जांच

बदायूं। जिले में शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने रायफल से फायरिंग की। हर्ष फायरिंग का वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके बावजूद इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। बदायूं जिले में शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने रायफल से फायरिंग की। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।

vedio:बिकिनी पहन नोरा फतेही ने समंदर किनारे डांस के दौरान पार की सारी हदें 

इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।

 

आज मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें स्टेज पर दूल्हा दुल्हन खड़े दिखाई दे रहे हैं। एक शख्स दूल्हे को रायफल थमा देता है। दूल्हा रायफल से फायरिंग करता है। दुल्हन भी ट्रिगर दबाती है। दोनों 36 सेकेंड में चार फायर करते हैं। यह वीडियो कहां का है और कब का है, इस बारे में अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

हर्ष फायरिंग

फेसबुक पर अपलोड किया गया यह वीडियो:-

 

वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि जयमाल के बाद स्टेज पर दूल्हा रायफल से फायर कर रहा है। वो दुल्हन से भी फायर करवा रहा है। कुछ लोग उसको फायरिंग करने से मना कर रहे हैं, लेकिन दूल्हा पर शादी की खुशी इस कदर सवार थी कि वह किसी के मना करने पर नहीं माना। अरविंद राजपूत नाम से बनी फेसबुक आइडी पर यह वीडियो अपलोड किया गया है।

 

आपको बता दें कि चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी हथियार जमा करने के निर्देश दिए गए थे।

इसके बावजूद लोग हथियार लेकर शादी समारोह में पहुंचे हैं। इससे व्यवस्था पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। इस मामले में एसपी सिटी एके श्रीवास्तव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, वायरल वीडियो की जांच सचिवालय कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply