अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दोनों महिलाओं के शवों की हुई पहचान,कोल्ड स्टोर में आलू बीनने के दौरान हुईं थीं लापता

On: July 5, 2023 7:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दोनों महिलाओं के शवों की हुई पहचान,कोल्ड स्टोर में आलू बीनने के दौरान हुईं थीं लापता पहचान छिपाने के लिए तेजाब से जलाए थे चेहरे

 बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बची झझरऊ के नजदीक मंगलवार शाम तालाब किनारे तिरपालनुमा पन्नी में बंधे 25 से 35 साल आयु की दो महिलाओं के शव मिले। दोनों की हत्या कर पहचान छुपाने के लिए उनके चेहरे पर तेजाब डालकर जलाने की कोशिश की गई थी। दोनों महिलाओं के शवों की बुधवार को पहचान हो गई है। दोनों महिलाएं बदायूं की रहने वाली निकली हैं।

जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाओं

की पहचान शहर के शहबाजपुर मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय मुन्नी पत्नी शाकिर और दूसरी महिला खेड़ा बुजुर्ग निवासी 35 वर्षीय रुखसाना पत्नी बबलू निकली है। परिवारवालों के मुताबिक दोनों महिलाएं बरेली रोड के राम कोल्ड स्टोर में आलू बीनने का काम करती थी। दोनों महिलाएं तीन जुलाई को कोल्ड स्टोर गई थी। वहीं से शाम को करीब तीन बजे दोनों महिलाएं लघुशंका जाने की बात कह कर बाहर निकली थी। तब से उनका कुछ पता नहीं चला था। हालांकि इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी।

महिलाओं

बदायूँ पुलिस

एक महिला की पहचान बदायूं के शहबाजपुर मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय मुन्नी पत्नी शाकिर और दूसरी महिला खेड़ा बुजुर्ग निवासी 35 वर्षीय रुखसाना पत्नी बबलू के रूप में हुई है।महिलाओं

रुखसाना के पति बबलू का कहना है। कि वह चार जुलाई की शाम खेड़ा नवादा पुलिस चौकी पर गया था और अपनी पत्नी के लापता होने की जानकारी दी थी। बुधवार सुबह परिवार वालों ने अखबार में दो महिलाओं के शव मिलने की खबर पढ़ी। दोनों के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम जाकर दोनों महिलाओं की पहचान की। अब पुलिस ने उनके पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

सचिवालय

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!