अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

(हादसा)‌ बिसौली में घर के बाहर सो रहे परिवार के उपर गिरी हाईटेंशन लाइन,

On: July 21, 2023 1:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---

(हादसा)‌ बिसौली में घर के बाहर सो रहे परिवार के उपर गिरी हाईटेंशन लाइन,

भाई,बहन सहित माँ की हुई मौंत,तीन लोग झुलसे

बदायूं। बिसौली कस्बे में कल बृहस्पतिवार रात डीपी यादव मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। रात करीब दो बजे हाईटेंशन विद्युत लाइन टूटकर गिरने से महिला, उसके बेटा-बेटी की मौत हो गई, जबकि पति समेत परिवार के तीन सदस्य झुलस गए। इस घटना से मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार रात भीषण गर्मी होने की वजह से डीपी यादव रोड निवासी 57 वर्षीय साजिद का परिवार घर के सामने सीसी रोड पर चारपाई डालकर सो रहा था।

बताया जा रहा है कि रात करीब दो बजे अचानक बिजली की जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से साजिद का 25 वर्षीय बेटा अल्लू, 22 वर्षीय बेटी निक्की और 55 वर्षीय पत्नी इशरत बी उर्फ खिल्लो की मौत हो गई है।

इस हादसे में साजिद, उनका भाई 50 वर्षीय असलम और साजिद का धेवता 12 वर्षीय आनिव झुलस गया है। हादसे के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। कई कॉल करने के बावजूद विधुत उप केंद्र के कर्मचारियों ने नहीं सुनी और न ही कोई मौके पर पहुंचा। मोहल्ले के कुछ लोग 500 मीटर दूर विधुत उपकेंद्र दौड़ कर गए,तब उन्होंने विधुत आपूर्ति बंद कराई।

उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड

हादसे की सूचना पर रात में ही एसडीएम, सीओ और इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। झुलसे लोगों को निजी अस्पताल में ले जाया गया। बाद में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। तीनों की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे में पावर कारपोरेशन की बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। मृतकों के घर में चीत्कार मची हुई है। घटना से मोहल्ले के लोग स्तब्ध हैं।

परिवार

सचिवालय

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!