कादरचौक थाना क्षेत्र में नदी में डूबकर दो बहनों की हुई मौंत,चार घंटे बाद निकाले जा सके शव – परिवार में मचा कोहराम

कादरचौक थाना क्षेत्र में नदी में डूबकर दो बहनों की हुई मौंत,चार घंटे बाद निकाले जा सके शव – परिवार में मचा कोहराम

 बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र में गांव मुस्कारा के नजदीक शनिवार सुबह भैंसोर नदी में दो बहनें डूब गईं, जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों चचेरी-तहेरी बहनें थीं। गोताखोरों ने दोनों के शव नदी से निकाले। घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।गांव मुस्कारा निवासी जय सिंह की पुत्री सत्यवती (12) शनिवार सुबह करीब नौ बजे अपनी चचेरी बहन शोभा उर्फ नन्ही (10) पुत्री ज्ञान सिंह के साथ भैंसोर नदी के नजदीक भैंस चराने ले गईं थीं।

इस समय भैंसोर नदी में बाढ़ का पानी आया हुआ है। इससे नदी में उफान है।

भैंसों पर बैठकर पार कर रही थीं नदी:- दोनों लड़कियां अपनी-अपनी भैंसों पर बैठकर नदी पार करने की कोशिश कर रही थीं। बीच नदी में पहुंचते ही उनकी भैंसें पानी में उतरा कर पलट गईं, जिससे दोनों बहनें नदी में डूब गईं। उस दौरान नदी किनारे एक युवक खड़ा था। उसने दोनों को डूबता देखकर शोर मचा दिया।

सरकारी देखे
गांव के कुछ लोग आ गए। दोनों बहनों को उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गए, लेकिन दोनों बहनों को नहीं खोज पाए। सूचना पर तहसील प्रशासन और थाना पुलिस पहुंच गई। दोनों की तलाश में गोताखोर लगाए गए। दोपहर करीब एक बजे दोनों के शव निकाले जा सके।नदी

सचिवालय

Leave a Comment