अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दिल्ली का सामाजिक ताना-बाना बिगाड़ना चाहती है महुआ मोइत्रा: Sachdeva

On: April 10, 2025 2:15 PM
Follow Us:
Sachdeva
---Advertisement---

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र Sachdeva ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर राष्ट्रीय राजधानी के सामाजित ताना-बाना को बिगाड़ने का आरोप लगाया है और कहा है कि वह भाजपा के विरूद्ध सुनियोजित तरीके से झूठ फैला रही हैं, जिसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से की गयी है और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की गयी है।

Sachdeva ने दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू होने का किया स्वागत

गौरतलब है कि श्रीमती मोइत्रा ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर राष्ट्रीय राजधानी के चितरंजन पार्क स्थित मछली बाजार के दुकानदारों को धमकाने का एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में कुछ युवक दुकानदारों को धमका रहे हैं और मंदिर के निकट मांस और मछली की बिक्री बंद करने को कह रहे हैं।

उन्होंने लिखा, “कृपया देखें भगवा ब्रिगेड के भाजपा गुंडे दिल्ली के चितरंजन पार्क में मछली खाने वाले बंगालियों को धमका रहे हैं। निवासियों का कहना है कि 60 सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ।” उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “सीआर पार्क में जिस मंदिर पर भाजपा के गुंडे दावा कर रहे हैं, उसे मांसाहारी विक्रेताओं ने बनवाया है! वे वहां प्रार्थना करते हैं। वहां पूजाएं होती हैं। दिल्ली में भाजपा सरकार के तीन महीने। सालगिरह का अच्छा तोहफा।”

Sachdeva ने बुधवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए श्रीमती मोइत्रा की ओर से इस तरह के वीडियो पोस्ट करने की घटना की निंदा की और कहा कि उन्होंने अनजान लोगों द्वारा बनाये गये वीडियो ‘एक्स’ पर पोस्ट करके दिल्ली का सामाजिक ताना बना बिगाड़ने का काम किया है।

संवाददाता सम्मेलन के दौरान दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर और दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से विधायक शिखा रॉय भी मौजूद थीं। Sachdeva ने कहा कि श्रीमती मोइत्रा पहले भी भाजपा के विरूद्ध सुनियोजित तरीके से झूठ फैलाती रही हैं और यह वीडियो भी उसी खेल का एक हिस्सा हो सकता है।

Sachdeva ने कहा कि सीआर पार्क से जिन मछली दुकानों को हटाने की बात उक्त वीडिया में की गयी है, वह लगभग छह दशक से है और दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा आवंटित हैं। वहां अधिकांश दुकानदार हिन्दू है, क्षेत्र की सामाजिक गतिविधियों से जुड़ें और बाजार में सभी स्वच्छता नियमों का पालन करते हैं।

Sachdeva वह भाजपा के विरूद्ध सुनियोजित तरीके से झूठ फैला रही 

क्षेत्र की जनता की मूल आवश्यकता हैं, ये मछली की दुकानें और इनमे से कई दुकानदार तो राजनीतिक रूप से भाजपा से जुड़े हुए भी है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि यदि श्रीमती मोइत्रा एक सांसद होने के नाते गम्भीरता होती, तो वह सोशल मीडिया पर इस तरह का वीडियो पोस्ट करके सनसनी फैलाने की बजाय इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से करतीं।

Sachdeva ने कहा, “हम दिल्ली पुलिस से मांग करते हैं कि ना सिर्फ यह समाज विरोधी वीडियो बनाने वाले युवकों को गिरफ्तार करें, बल्कि श्रीमती मोइत्रा की ओर से सनसनी फैलाने के लिए वीडियो पोस्ट करने को लेकर उनके खिलाफ भी जांच करे।”

इस मौके पर श्रीमती रॉय ने कहा, “सीआर पार्क सामाजिक सौहार्द भरा एक क्षेत्र है, जहां होने वाली दुर्गा पूजा में दिल्ली ही नहीं, आसपास के शहरों से आये उत्तर भारतीय लोग बंगाल की सभ्यता का आनंद लेते हैं।” उन्होंने कहा कि स्थानीय मछली बाजार पूरी तरह कानून का पालन कर चल रही है और भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता मछली बाजार के दुकानदारों के साथ सामाजिक रूप से खड़े हैं। उन्हे डराने, धमकाने और हटाने को प्रयास सफल नहीं होने देंगे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!