अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सगे भाई को फंसाने के लिए दिनदहाड़े पत्नी के साथ मिलकर भाई ने लूट का रचाया नाटक,

On: June 22, 2023 4:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सगे भाई को फंसाने के लिए दिनदहाड़े पत्नी के साथ मिलकर भाई ने लूट का रचाया नाटक,

अलापुर। थाना क्षेत्र में युवक ने अपने सगे भाई को फंसाने के लिए पत्नी के साथ मिलकर लूट का नाटक रच डाला। दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। मौके पर जाकर पड़ताल की तो पता चला कि घटना फर्जी थी। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। फर्जी सूचना देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

 

दिनदहाड़े
बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे अलापुर थाना क्षेत्र के गांव गभियाई निवासी शबाब मियां पुत्र अजमत अपनी पत्नी के साथ थाने पहुंचा। थाने पर शबाब ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी के साथ रिश्तेदारी में जा रहा था, जहां दो नकाबपोश बदमाशों ने अपने साथियों के साथ 1.90 लाख रुपये की लूट की है।

उत्तर पुलिस पुलिस

दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस दंपती को लेकर मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

 

जांच में पता चला कि शबाब ने अपने भाई अशरफ को फंसाने के लिए लूट का नाटक रचा है। पुलिस ने बताया कि शबाब योजना के चलते पहले अपनी ससुराल ककराला गया और वहां पर 1.68 लाख रुपये रख दिए। इसके बाद अपने गांव की तरफ पत्नी के साथ बाइक से गया। इसके बाद सीधे थाने आया और लूट की सूचना पुलिस को दी।

 

पुलिस ने आधे घंटे में ही खुलासा करते हुए साजिशकर्ता शबाब के ससुर के पास से 1.68 लाख रुपये भी बरामद कर लिए। एसएचओ हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि लूट की फर्जी सूचना देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।दिनदहाड़े

सचिवालय

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!