Yogi government औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए जमीन को और सस्ता करने और लीज रेंट घटाने की तैयारी कर रही है। विभिन्न उद्योगों के लिए मेरठ के खेल उद्योग मॉडल पर अलग-अलग क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। औद्योगिक भूमि के आवंटन में स्टार्टअप और एमएसएमई को प्राथमिकता मिलेगी। साथ ही, नीलामी के बजाय लॉटरी के माध्यम से भूखंड आवंटित करने की नई नीति भी बनाई जा रही है।
Yogi Government का उच्च शिक्षा में बड़ा कदम, तीन विश्वविद्यालयों में 948 नए पदों को मंजूरी
बुधवार को औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी की अध्यक्षता में उनके सरकारी आवास पर औद्योगिक सुधारों को लेकर हुई समीक्षा बैठक में उद्योगों की स्थापना की प्रक्रिया को और सरल बनाने की रणनीति तय की गई। बैठक में नन्दी व एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने कहा कि राज्य में औद्योगिक निवेश को और गति प्रदान करने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

