अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

महाकुम्भ ने दुनिया को ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का संदेश दिया: Yogi Adityanath

On: March 19, 2025 1:16 PM
Follow Us:
Yogi Adityanath
---Advertisement---

लखनऊ: मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने महाकुम्भ-2025, प्रयागराज की भव्य सफलता के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है।

Yogi Adityanath ने कहा: सनातन परंपरा सर्वोच्च, किसी मजहब से तुलना नहीं

Yogi Adityanath ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए कहा कि इस दिव्य और भव्य आयोजन ने न केवल ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत-सर्वसमावेशी भारत’ की भावना को साकार किया, बल्कि ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का भी विश्वव्यापी संदेश दिया।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के चालू बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही के दौरान मंगलवार को लोकसभा में कहा कि पूरे विश्व ने महाकुम्भ के रूप में भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए। ये जनता जनार्दन का और जनता के संकल्पों के लिए और जनती की श्रद्धा से प्रेरित महाकुम्भ था।

पीएम मोदी ने कहा कि महाकुम्भ में हमने राष्ट्रीय चेतना के जागरण के विराट दर्शन किए हैं। ये राष्ट्रीय चेतना नए संकल्पों के सिद्धि के लिए प्रेरित करती है।

Yogi Adityanath  प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में संपन्न हुए एकता के महायज्ञ ‘महाकुम्भ-2025 संदेश पूरी दुनिया को दिया

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में संपन्न हुए एकता के महायज्ञ ‘महाकुम्भ-2025, प्रयागराज’ के स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक आयोजन ने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत-सर्वसमावेशी भारत’ के साथ ही ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का आत्मीय संदेश पूरी दुनिया को दिया है।

‘आस्था’ आजीविका का माध्यम हो सकती है, ‘संस्कृति’ राष्ट्र की समृद्धि का कारक बन सकती है, महाकुम्भ-2025, प्रयागराज ने यह उदाहरण भी प्रस्तुत किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Reply

error: Content is protected !!