अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘युवा’ बनेगा आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का आधार: Yogi

On: March 23, 2025 11:06 AM
Follow Us:
Yogi 
---Advertisement---

अयोध्या: मुख्यमंत्री Yogi आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि युवा आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश और आत्मनिर्भर भारत का आधार बनेगा। उन्होंने युवाओं से धैर्य और निष्ठा के साथ अपने उद्यम को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

महाकुम्भ ने दुनिया को ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का संदेश दिया: Yogi Adityanath

Yogi युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) के तहत योगी ने अयोध्या मंडल के 1,148 युवा उद्यमियों को 47 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया। इस दौरान उन्होंने युवा उद्यमियों के स्टार्टअप की प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन भी किया।

Yogi ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान उनके आर्थिक स्वावलंबन का संबल बनेगा। उन्होंने 1,148 युवाओं को 47 करोड़ रुपये का ऋण वितरित करते हुए कहा कि यह ब्याज मुक्त ऋण है। अगर आप समय पर मूलधन चुकाते हैं, तो ब्याज सरकार वहन करेगी।

Yogi  फरवरी 2024 के बजट में इस योजना की घोषणा हुई

योगी ने बताया कि फरवरी 2024 के बजट में इस योजना की घोषणा हुई थी और 24 जनवरी 2025 को पोर्टल लॉन्च के साथ इसे शुरू किया गया। दो महीने में 1 लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य था, लेकिन 3 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। 1,27,000 फॉर्म स्क्रीनिंग के बाद बैंकों को भेजे गए, जिनमें 32,000 को ऋण स्वीकृत हो चुका है।

उन्होने कहा कि आगामी 25, 26 और 27 मार्च को हर जनपद में विशेष मेले आयोजित होंगे, जहां और युवाओं को इस योजना से जोड़ा जाएगा। उन्होंने प्रदर्शनी में युवाओं के स्टार्टअप की सराहना करते हुए कहा कि कोई चिप्स बना रहा है, कोई गुड़-मेवे का उत्पाद बना रहा है तो कोई भगवान के वस्त्र सिल रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि अगर कार्य करने की इच्छाशक्ति हो, तो प्रदेश में अवसरों की कमी नहीं है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News-अमरोहा में ‘जनगणना 2027’ की तैयारियां तेज; पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी प्रक्रिया

मुरादाबाद में दहशत : बाथरूम में घुसा तेंदुआ; परिवार ने सूझबूझ से बचाई जान 

Amroha News-हसनपुर: निजी क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत; 5 मासूमों के सिर से उठा मां का साया 

Amroha News-बसंत कालीन गन्ना बुवाई के लिए ‘नैनो उर्वरक’ हैं वरदान, किसान गोष्ठी में दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

Amroha News:बसंत कालीन गन्ना बुवाई हेतु नैनो उर्वरकों के प्रयोग एवं छिड़काव के संबंध में गन्ना कृषकों को जागरूक करने हेतु कृषक गोष्टी

Badaun news :- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के साथ रचा गया षड्यंत्र सिद्ध करता है सनातन विरोधी है उत्तर प्रदेश सरकार सरकार (ओमकार सिंह)

Leave a Reply

error: Content is protected !!