अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Yamaha EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर के इस कीमत पर चौंका देंगे इसके प्रीमियम फीचर्स

On: February 3, 2026 9:48 AM
Follow Us:
Yamaha EC-06
---Advertisement---

Yamaha EC-06 Launched: भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर Yamaha EC-06 को लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 1,67,600 (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह स्कूटर खास तौर पर शहरों में रोजाना इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाया गया है और शुरुआत में यामाहा की प्रीमियम Blue Square डीलरशिप्स के जरिए चुनिंदा शहरों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी.

Yamaha EC-06 की बैटरी और रेंज
Yamaha EC-06 में 4kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है, जिसे Interior Permanent Magnet Synchronous Motor (IPMSM) के साथ जोड़ा गया है. यह सेटअप 6.7kW की पीक पावर और 26Nm का टॉर्क जनरेट करता है. स्कूटर की टॉप स्पीड 79 किमी/घंटा है. इसे सामान्य घरेलू प्लग से चार्ज किया जा सकता है और फुल चार्ज होने में करीब 8 घंटे का समय लगता है. एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर यह स्कूटर 169 किलोमीटर तक की सर्टिफाइड रेंज देती है, जो शहर में रोजाना आने-जाने के लिए काफी है.

कैसा है डिजाइन और हार्डवेयर

लॉन्च के समय Yamaha EC-06 सिर्फ एक ही Bluish White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी. कंपनी का कहना है कि स्कूटर को भारत में डिजाइन किया गया है, लेकिन इसका लुक और फील ग्लोबल स्टैंडर्ड के हिसाब से रखा गया है. यह स्कूटर उन शहरी ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो स्टाइल, प्रैक्टिकैलिटी और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प चाहते हैं.

ब्रेकिंग और लाइटिंग सेटअप

EC-06 में आगे और पीछे दोनों तरफ 200mm के डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, साथ ही बेहतर और सुरक्षित ब्रेकिंग के लिए Combi Brake System (CBS) भी मौजूद है. इसके अलावा स्कूटर में LED हेडलाइट और टेललाइट दी गई हैं, जो कम रोशनी में बेहतर विजिबिलिटी देने के साथ-साथ इसे मॉडर्न लुक भी देती हैं.

फीचर्स और राइडिंग मोड्स

Yamaha EC-06 में तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं- Eco, Standard और Power. Eco मोड बेहतर रेंज के लिए है, Standard मोड बेलेंस्ड परफॉर्मेंस देता है, जबकि Power मोड तेज एक्सीलरेशन के लिए काम आता है. तंग जगहों में स्कूटर को आसानी से घुमाने के लिए इसमें Reverse Mode भी दिया गया है.

सस्पेंशन और डिस्प्ले

राइड कम्फर्ट के लिए EC-06 में आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं, जिनमें हाइड्रोलिक डैम्पर्स लगे हैं, जबकि पीछे की ओर कॉइल स्प्रिंग सस्पेंशन मिलता है. स्कूटर में कलर LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें स्पीड, बैटरी स्टेटस, राइडिंग मोड और कनेक्टिविटी से जुड़ी जानकारी आसानी से देखी जा सकती है.

कितनी है Yamaha EC-06 की कीमत

भारतीय बाजार में Yamaha EC-06 की एक्स-शोरूम कीमत 1,67,600 रखी गई है. इस कीमत पर इसका मुकाबला River Indie, Ather 450X, Ola S1 Pro, Suzuki e-Access जैसी पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा. यामाहा की ब्रांड वैल्यू और भरोसे के चलते EC-06 को इस सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!