अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CEIR पोर्टल की मदद से 25 लाख रुपये कीमत के 120 मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे

On: January 14, 2026 5:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---

CEIR पोर्टल की मदद से पुलिस ने 25 लाख रुपये कीमत के 120 मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे,

बदायूं। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 25 लाख रुपये कीमत के 120 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। मंगलवार को एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने स्वामियों को उनके फोन लौटाए।पुलिस ने यह कार्रवाई CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों व पीड़ितों के प्रार्थना पत्रों के आधार पर की।लगातार तकनीकी निगरानी और प्रयासों के बाद अलग-अलग स्थानों से मोबाइल बरामद कर लिए गए।मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। पुलिस के अनुसार, सर्विलांस सेल ने 80 मोबाइल, सिविल लाइन थाना ने 20, वजीरगंज ने 6, बिसौली व उझानी ने 4-4, दातागंज ने तीन तथा बिनावर,इस्लामनगर और कुंवरगांव थाना पुलिस ने एक-एक मोबाइल बरामद किया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!