अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Weather today-इन जिलों में ठिठुरन ने बढ़ाई परेशानी, 9 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

On: December 20, 2025 4:47 PM
Follow Us:
IMD Weather Forecast
---Advertisement---

weather today-नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को भी घना कोहरा रहा। कई जगहों पर विजिबलिटी जीरो रही। इस वजह से सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं। मौसम विभाग ने नौ राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार 20 दिसंबर की सुबह बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

पंजाब में 20 दिसंबर की सुबह तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार में 21 दिसंबर तक घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 दिसंबर तक घना कोहरा रह सकता है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर 24-25 दिसंबर को भी कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

इन जगहों पर घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब में 20 तारीख की सुबह तक रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार में 21 तारीख की सुबह तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 तारीख की सुबह तक और पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में 24 और 25 दिसंबर को कुछ जगहों पर कोहरा छाया रहेगा।

यूपी के कई जिलों में कड़ाके की ठंड जारी
उत्तर भारत से होकर गुजरने वाली पश्चिमी हवाओं के चलते यूपी में घना कोहरा पड़ा रहा है। इस वजह से कई इलाकों में कड़ाके की ठंड हो रही है। पिछले 72 घंटे में कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया, जबकि न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव नहीं हुआ। पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे तक मौसम की ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है, जिसमें राज्य के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा और ठंड से लेकर बहुत अधिक ठंड पड़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी और कोहरे की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। मौसम केंद्र, लखनऊ ने कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन इलाकों में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।

शनिवार को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। कंबल वितरण, नाइट शेल्टर और अलाव की लगातार निगरानी की जा रही है, जबकि 1070 हेल्पलाइन के जरिये आपातकालीन सहायता प्रदान की जा रही है। मौसम विभाग ने लगभग 40 जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने का पूर्वानुमान जताया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!