अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

weather-change-मौसम विभाग ने कल के लिये जारी किया अलर्ट

On: January 28, 2026 8:07 PM
Follow Us:
Weather Update
---Advertisement---

weather-changeनई दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों मौसम ने अचानक करवट ली है. कई राज्यों में तेज बारिश के साथ-साथ जमकर ओले बरसे . मौसम के बदलते मिजाज से ठंड बढ़ गई है, जिसने किसानों और आम जनता को मुश्किल में डाल दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से ये हालात बने हुए हैं . उत्तर भारत की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे हैं. कुछ जगहों पर ओले इतने बड़े थे कि फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसल को नुकसान होने से किसान परेशान हैं. कई गांवों में खेतों में पानी भर गया है, जिससे कटाई का काम भी रुक गया.

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी जारी
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी का कहर जारी है. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और चमोली में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है. कई जगहों पर बिजली गुल है. उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और देहरादून जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी जारी है. हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट के बीच जमकर बारिश और बर्फबारी हुई. मध्य भारत में भी मौसम का मिजाज बदला है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है. मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में ओले भी बरसे.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र में भी बादल छाए हुए हैं. यहां हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. वहीं दक्षिण भारत के राज्यों जैसे कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम सुहावना हो गया है. हालांकि, शहरों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली है, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है. विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. खराब मौसम के दौरान खुले में न निकलें और सुरक्षित जगहों पर रहें. किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की गई है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!