अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Weather Alert : देशभर में बिगड़ सकता है मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना

On: April 6, 2026 10:37 AM
Follow Us:
Weather Alert
---Advertisement---

Weather Alert-नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मौसम से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां रात में मौसम बिगड़ सकता है और आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओले गिरने की भी संभावना है। बात सिर्फ दिल्ली और एनसीआर की नहीं है बल्कि देश के तमाम क्षेत्रों में भी 7 से 9 अप्रैल के बीच बड़े पैमाने पर ओलावृष्टि हो सकती है, जिससे भारत का 30-40% क्षेत्र प्रभावित होगा।

एक्स हैंडल पर पोस्ट करके ये जानकारी दी है, “एक भयंकर पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू, हिमाचल, पश्चिम यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तर मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में 7-9 अप्रैल से बड़े पैमाने पर ओलावृष्टि लाने को तैयार है! यह शक्तिशाली सिस्टम भारत के 30-40% क्षेत्र को प्रभावित करेगा। सावधान रहें!”

दिल्ली में आज कैसा रहा मौसम?
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से 1.3 डिग्री कम था। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान 34 और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

यूपी में अगले 2-3 दिन मौसम कैसा रहेगा?
यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश हो रही है। जिसका असर फसलों पर भी दिखाई दिया है। मौसम विभाग ने लखनऊ, कानपुर, हरदोई, अलीगढ़, बुलंदशहर, बाराबंकी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद, महोबा, झांसी, जौलान और हमीरपुर समेत अन्य जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ ओले भी गिरने की संभावना है।

बिहार में 7 से 9 अप्रैल को बिगड़ा रहेगा मौसम
बिहार में भी मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है। बिहार में अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों में तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है।

हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी

रविवार को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने सात और आठ अप्रैल को राज्य में चार से पांच जिलों में ओलावृष्टि, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply