नयी दिल्ली : दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष Virendra Sachdeva ने रविवार को यमुना की सफाई और छठ महापर्व को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से की गयी व्यवस्थाओं के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला और कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आप के नेता छठ घाटों की व्यवस्था को देखकर इतने परेशान क्यों हैं।
पिछली आप सरकार के कारनामे अब भी आ रहे बाहर – Virendra Sachdeva
Virendra Sachdeva ने पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ‘आप’ जब सत्ता में थी, तो स्वास्थ, शिक्षा, विकास के मॉडलों का जिक्र करते नहीं थकती थी, लेकिन दिल्ली और देश के लोगों ने आप के नेतृत्व की राजनीतिक हताशा का वो मॉडल देखा, जिसने पूर्वांचल के लोगों को परेशान कर रखा था।
उन्होंने कहा कि आज दिल्लीवासियों ने ‘आप’ के प्रदेश प्रमुख सौरभ भारद्वाज को यमुना किनारे वासुदेव घाट की साफ सफाई के साथ ही वहां स्वच्छ पानी की उपलब्धता पर आपत्ति उठाते हुए देखा। उन्होंने कहा कि देश में अनेक बार विपक्ष को विकास के अभाव और पूजा स्थलों पर गंदगी पर आपत्ति करते देखा है, लेकिन श्री भारद्वाज ने आज यमुना किनारे से जो लाइव वीडिओ जारी कर यमुना सफाई पर आपत्ति करने का जो नाटक किया वह एक बड़ा राजनीतिक प्रपंच है।
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष Virendra Sachdeva ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार को बिहार समाज के लोगों के प्रति राजनीतिक द्वेष था और उसी के चलते श्री केजरीवाल ने 2018 से 2024 तक बिना किसी लिखित न्यायिक या प्रशासनिक आपत्ति के यमुना किनारे छठ के पूजा-पाठ पर रोक लगाई और आज जब रेखा गुप्ता सरकार ने मात्र आठ माह में यमुना की बेसिक सफाई पूरी कर छठ व्रतियों को घाट उपलब्ध करवाई हैं तो अब वह हाहाकार मचा रहे हैं।
Virendra Sachdeva ने कहा कि दिल्ली का बिहारी समाज आज ‘आप’ के नेतृत्व से सवाल पूछ रहा है कि आपकी सरकार ने किस प्रशासनिक आधार पर 2018 से 2024 तक दिल्ली में यमुना किनारे छठ पूजा पर रोक लगाई थी। बिहारी समाज जानना चाहता है कि ‘आप’आखिर उन्हें रेखा गुप्ता सरकार के द्वारा यमुना घाटों पर सफाई और स्वच्छ जल सुनिश्चित करने पर आपत्ति क्यों है ?
इस दौरान दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर और मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल भी मौजूद थे।

