नई दिल्ली । दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष Virendra Sachdeva ने सोमवार को आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार के कारनामे अब भी बाहर आ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में एक ऐसी कलंकित सरकार चल रही थी, जिसने किसी भी विभाग को नहीं छोड़ा।
‘आप’ की जनसभा विफल, बहकावे में नहीं आएंगे झुग्गीवासी: Virendra Sachdeva
Virendra Sachdeva ने मीडिया से बातचीत करते हुए पिछली आम आदमी पार्टी सरकार पर कथित विधवा पेंशन घोटाले का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो असहाय महिलाएं हैं, उनको 2500 रुपए की मासिक पेंशन दी जाती थी। अरविंद केजरीवाल की सरकार के आने के बाद लगातार शिकायतें आ रही थीं कि पेंशन देने में घोटाला हो रहा है।
Virendra Sachdevaने कहा कि हमारे विधायकों ने उस समय सदन में मांग उठाई थी कि इस मामले की जांच हो। पार्टी ने भी प्रदर्शन किया था। हमारी मांग पर 2024 में इस मामले की जांच शुरू हुई। उस जांच के पहले प्रारूप में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दिल्ली में कुल 3,81,539 महिलाएं पंजीकृत थीं। उनकी जांच की गई; उनमें से कुछ नाम ठीक नहीं पाए गए। जब फिजिकल जांच कराई गई तो आंकड़ा 2,98,371 का आया है। दोनों आंकड़ों में करीब 80 हजार का अंतर है।
Virendra Sachdeva 60 हजार महिलाएं ऐसी हैं जो पंजीकृत थीं, लेकिन उन्हें पेंशन नहीं मिल रही थी
उन्होंने कहा कि साथ ही 60 हजार महिलाएं ऐसी हैं जो पंजीकृत थीं, लेकिन उन्हें पेंशन नहीं मिल रही थी। अगर उनको हम 2500 रुपए महीने से जोड़ेंतो लगभग 200 करोड़ रुपए का वार्षिक घोटाला हो रहा था। अब अरविंद केजरीवाल बताएं कि ये 200 करोड़ रुपए किसकी जेब में जा रहे थे? कौन खा रहा था? अगर आप ऐसी गरीब माता-बहनों के हक को छीनकर अपना पेट भरना चाहते हो तो ऐसी सरकार को भगवान कभी माफ नहीं करेगा।
उन्होंने दिल्ली की वर्तमान रेखा गुप्ता सरकार से मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच की जाए। चाहे विधायक हो या फिर मंत्री, सभी के खिलाफ जांच की जाए और कठोर से कठोर कदम उठाया जाए।

