अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च से शुरू, बजट सत्र में वित्तीय और नीतिगत मुद्दों पर होगी चर्चा- Vijendra Gupta

On: March 23, 2025 8:54 PM
Follow Us:
Vijendra Gupta
---Advertisement---

नयी दिल्ली: दिल्ली विधानसभा का आठवां बजट सत्र सोमवार पूर्वाह्न 11:00 बजे पुराना सचिवालय स्थित विधानसभा भवन में प्रारंभ होगा। विधान सभा अध्यक्ष Vijendra Gupta ने बताया कि यह सत्र वित्तीय नीतियों और आगामी वित्तीय वर्ष के विकास रोडमैप को निर्धारित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

दिल्ली : बजट के मद्देनजर CM Rekha Gupta ने की महिला संगठनों से मुलाकात

विधान सभा अध्यक्ष Vijendra Gupta ने कहा कि यह सत्र 24 से 28 मार्च 2025 तक चलेगा, और आवश्यकता पड़ने पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है। बजट सत्र में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के कामकाज पर नियंत्रक-महालेखापरीक्षक (कैग) रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी। यह तीसरी कैग रिपोर्ट होगी, जो कल सदन में प्रस्तुत की जाएगी।

बजट सत्र के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:- 25 मार्च (मंगलवार) को वित्त वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। 26 मार्च (बुधवार) को बजट पर चर्चा होगी, 27 मार्च (गुरुवार) को विधानसभा में बजट को मंजूरी दी जाएगी, 28 मार्च (शुक्रवार) को निजी विधेयकों और संकल्पों पर चर्चा होगी।

सदन में प्रश्नकाल और विधानसभा की प्रत्येक दिन कार्यवाही पूर्वाह्न 11:00 बजे शुरू होगी, अपराह्न एक बजे से दो बजे तक भोजन अवकाश रहेगा। इसके अलावा प्रश्नकाल 24, 26, 27 और 28 मार्च को आयोजित किया जाएगा, जिसमें मंत्रीगण सदस्यों के प्रश्नों के उत्तर देंगे।

Vijendra Gupta प्रतिदिन बैलेट प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए 10 विषयों पर चर्चा होगी

विज्ञप्ति में बताया गया है कि कोई भी सदस्य लोक महत्व के मुद्दे उठाने के लिए कार्यवाही से एक दिन पहले शाम 5:00 बजे तक नोटिस दे सकता है। Vijendra Gupta ने बताया कि प्रतिदिन बैलेट प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए 10 विषयों पर चर्चा होगी। शुक्रवार को निजी संकल्पों पर चर्चा होगी, जिसके लिए 12 दिन पहले नोटिस देना आवश्यक होगा।

श्री गुप्ता ने सभी सदस्यों से सदन की गरिमा बनाए रखने और नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है। प्रत्येक दिन कार्यवाही शुरू होने से पहले सुबह 10:55 बजे क्वोरम बेल बजाई जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!