दिल्ली : Vice President Jagdeep Dhankhar ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर ईश्वर की कृपा रही तो वह “सही समय पर” सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उन्होंने यह टिप्पणी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “ईश्वर की कृपा रही तो मैं सही समय पर, अगस्त 2027 में सेवानिवृत्त हो जाऊंगा।”
यूपी की धरती से बना सैन्य साजो-सामान दुश्मन के कानों में गूंजता रहेगा : Vice President Jagdeep Dhankhar
Vice President Jagdeep Dhankhar का 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में पांच साल का कार्यकाल 10 अगस्त, 2027 को समाप्त हो जाएगा
धनखड़ का 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में पांच साल का कार्यकाल 10 अगस्त, 2027 को समाप्त हो जाएगा। पेशे से वकील धनखड़ को जब भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना था तब वह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे।

