समस्तीपुर। Vice Chancellor PS Pandey: ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। पूरे देश में कृषि संस्थानों और कृषि विश्वविद्यालयों के माध्यम से इसे कार्यान्वित किया जा रहा है।
राष्ट्रहित के मुद्दे पर कांग्रेस को राजनीति नहीं करनी चाहिए : Mangal Pandey
बिहार के समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति Vice Chancellor PS Pandey ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, “विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई को की थी। यह अभियान पूरे देश में 12 जून तक चलेगा।”
Vice Chancellor PS Pandey ने कहा, “विश्वविद्यालय ने 720 वैज्ञानिकों की टीम बनाई है। वैज्ञानिकों ने 1,756 कृषि प्रसार पदाधिकारियों के साथ मिलकर 993 गांवों का भ्रमण किया। वैज्ञानिकों की टीम 96,475 किसानों के पास पहुंची और न सिर्फ उनकी समस्याएं सुनीं बल्कि उनका समाधान भी बताया।”
Vice Chancellor PS Pandey समृद्ध देश के लिए जरूरी है कि किसान समृद्ध हों
कुलपति ने कहा, “समृद्ध देश के लिए जरूरी है कि किसान समृद्ध हों। इसी वजह से प्रधानमंत्री ने संकल्प अभियान की शुरुआत की है। अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिकों की टीम अलग-अलग गांव में पहुंचकर सीधा किसानों से संवाद कर रही है।”

