Uttarakhand Weather Update : प्रदेश में 10 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है, खासकर पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश की आशंका है। देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और टिहरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक रोहित थपलियाल ने भी भारी बारिश को लेकर सतर्क रहने की अपील की है।
Uttarakhand Weather Update : स्कूल बंद, बारिश से तीन लोगों की मौत
भारी बारिश और आपदा को देखते हुए देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार में मंगलवार को भी स्कूल बंद रहेंगे। राज्य में अब तक बारिश जनित आपदाओं से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। नैनीताल में नाले में बहने, पौड़ी में वाहन पर पत्थर गिरने से मौतें हुई हैं। अब तक इस मानसून सीजन में उत्तराखंड में 33 मौतें, 24 लोग घायल और 8 लोग लापता हो चुके हैं।
Uttarakhand Weather Update : नदियों के जल स्तर में उफान, कई खतरे के करीब
लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। ऋषिकेश में गंगा, हरिद्वार में गंगा, नौ गांव में यमुना, पिथौरागढ़ में सरयू और काली नदी, और अन्य क्षेत्रों में भी जलस्तर या तो स्थिर है या घट रहा है। सिंचाई विभाग के मुताबिक स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां की गई हैं।
Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में यलो अलर्ट, 24 घंटे में बाढ़ की चेतावनी
Uttarakhand Weather Update : 117 सड़कें बंद, यातायात पर भारी असर
राज्यभर में भारी बारिश और मलबा गिरने से अब तक चार नेशनल हाईवे समेत कुल 117 सड़कें बंद हो चुकी हैं। इनमें पांच राज्यमार्ग और 79 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। ऋषिकेश-यमुनोत्री और ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर मलबा और भूधसाव हुआ है, जिससे यात्रा को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, टिहरी जैसे जिलों में कई मार्ग अवरुद्ध हैं।
Uttarakhand Weather Update : जिलावार स्थिति: सबसे ज्यादा नुकसान इन इलाकों में
अल्मोड़ा में दो, बागेश्वर में चार, चमोली और देहरादून में आठ-आठ, नैनीताल में 13, पौड़ी में 20, रुद्रप्रयाग में 13 और टिहरी जिले में आठ सड़कें बंद हैं। पिथौरागढ़ जिले में दो राष्ट्रीय राजमार्ग और 19 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। राज्य प्रशासन और SDRF की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं, लेकिन भारी बारिश के चलते चुनौतियां बरकरार हैं।

