अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में यलो अलर्ट, 24 घंटे में बाढ़ की चेतावनी

On: August 2, 2025 12:08 PM
Follow Us:
Uttarakhand Weather Update
---Advertisement---

Uttarakhand Weather Update: शनिवार को भी उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी गरज के साथ एक-दो दौर की तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Uttarakhand Weather Update : 7 अगस्त तक बारिश का दौर बना रहेगा

आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला थमने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने बताया है कि 7 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज बारिश होती रहेगी। इस अवधि के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।

 

Uttarakhand : उत्तराखंड में अंत्योदय कार्डधारकों को गैस सिलेंडर पर DBT से मिलेगा लाभ

Uttarakhand Weather Update : बाढ़ का खतरा: 24 घंटे के लिए चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने शनिवार से आगामी 24 घंटों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जैसे जिलों में भारी बारिश के चलते बाढ़ आने की आशंका जताई गई है। प्रशासन को सतर्क रहने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!