अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Weather Alert: ऑरेंज अलर्ट के बीच 5 जिलों में स्कूल बंद, भारी बारिश की चेतावनी

On: August 6, 2025 11:27 AM
Follow Us:
weather update
---Advertisement---

Uttarakhand Weather Alert:  प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में 6 अगस्त को तेज बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आवश्यक न हो तो इन इलाकों की यात्रा से बचें। खासतौर पर नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोग सतर्क रहें। बीते दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से उत्तराखंड पर कुदरत का कहर जारी है। बुधवार को भी बादलों से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है और पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

Uttarakhand Weather Alert:  स्कूल बंद, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में बुधवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही देहरादून, नैनीताल, चम्पावत और पौड़ी के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट लागू है। अन्य जिलों में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 11 अगस्त तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

Uttarakhand Weather Alert:  गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के पार

लगातार बारिश से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा को पार कर गया है। इससे घाटों को खाली कराया गया है और निचले इलाकों में रह रहे ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। रविवार रात से हो रही रुक-रुक कर मूसलधार बारिश ने स्थिति को गंभीर बना दिया है। सोमवार को जलस्तर चेतावनी रेखा के करीब पहुंचा और मंगलवार को यह 293.30 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी रेखा 293 मीटर से 30 सेंटीमीटर अधिक था। हालांकि शाम तक यह घटकर 292.15 मीटर पर आ गया।

 

Uttarakhand News : कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र देहरादून के स्कूलों में 21 से 23 जुलाई तक अवकाश घोषित

Uttarakhand Weather Alert:  स्कूलों को बंद करने के आदेश, प्रशासन सतर्क

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लगातार बिगड़ते मौसम को देखते हुए सोमवार के बाद बुधवार को भी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। अधिकारियों को आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। मौसम विभाग के निदेशक रोहित थपलियाल ने एक बार फिर दोहराया है कि पर्वतीय इलाकों में यात्रा से बचना ही फिलहाल सुरक्षित है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!