अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Weather : भारी बारिश से हालात चिंताजनक, यूपीसीएल और डिजास्टर रिस्पांस टीमें हाईअलर्ट पर

On: September 2, 2025 11:20 AM
Follow Us:
Uttarakhand Weather
---Advertisement---

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच यूपीसीएल ने हाई अलर्ट जारी किया है। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में डिजास्टर रिस्पांस टीमें तैनात की गई हैं, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने सभी फील्ड स्टाफ को उच्च सतर्कता पर रहने के निर्देश दिए हैं। आम जनता से भी अपील की गई है कि वे बिजली के खंभों और लाइनों से दूर रहें, क्योंकि इनकी वजह से दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

Uttarakhand Weather : आपदा जैसी स्थितियों में विद्युत आपूर्ति बनाए रखना चुनौतीपूर्ण

 

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने कहा कि भारी वर्षा और प्रतिकूल मौसम की स्थितियों के चलते राज्य में विद्युत आपूर्ति बनाए रखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। सभी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त और निरीक्षण कर रहे हैं। वे किसी भी प्रकार के विद्युत अवरोध, पोल गिरने या तार टूटने की स्थिति में तुरंत यूपीसीएल मुख्यालय और नियंत्रण कक्ष को सूचित कर रहे हैं।

 

Uttarakhand News : टिहरी झील का बढ़ता जलस्तर बना चिंता का विषय, स्पिल-वे से निकाला जा रहा पानी

Uttarakhand Weather : फील्ड स्टाफ को सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य उपयोग निर्देशित

 

यूपीसीएल ने अपने सभी लाइन स्टाफ और फील्ड इंजीनियरों को सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से वर्षा, आंधी या भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में कार्य करते समय पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विद्युत आपूर्ति बहाल करने के दौरान किसी भी प्रकार के खतरों से बचने के लिए फील्ड स्टाफ को अलर्ट किया गया है, ताकि कोई दुर्घटना न हो।

Uttarakhand Weather : उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील, सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह

 

यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और उन्हें प्रतिकूल मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। गिरे हुए पोल या टूटे हुए तारों को स्वयं न छूने या हटाने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, गीले हाथों से विद्युत उपकरणों का उपयोग न करने और टूटे हुए तारों के बारे में तुरंत यूपीसीएल टोल फ्री नंबर 1912 या नजदीकी बिजली घर पर सूचना देने के लिए कहा गया है। यूपीसीएल ने राज्य के सभी जिलों में डिजास्टर रिस्पांस टीमें तैनात की हैं, जो आपातकालीन स्थितियों में तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!