Uttarakhand News : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। गुरुवार को मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून स्थित दीनदयाल पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
Uttarakhand News : वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित था उपाध्याय जी का जीवन
इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जीवनभर समाज के वंचित, गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने बताया कि उपाध्याय जी की शिक्षाएं और आदर्श आज भी जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
Uttarakhand Weather Update : मलबे से 203 सड़कें बंद, 14 सितंबर तक बने रहेगा ऐसा मौसम
Uttarakhand News : अंत्योदय के विचार से प्रेरित है राज्य की विकास नीति
मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचारों को राज्य की विकास नीति की प्रेरणा बताते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।
Uttarakhand News : मुख्यमंत्री आवास में भी किया गया स्मरण
प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक खजान दास सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

