अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand News : सीएम धामी ने दिया सख्त संदेश, कहा- कानून तोड़ने वालों को बख्शा न जाए

On: September 4, 2025 1:55 PM
Follow Us:
Uttarakhand News
---Advertisement---

Uttarakhand News : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक कर राज्य की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सभी संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए और राज्य की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। पुलिस की रात्रिकालीन गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए गए।

Uttarakhand News : सड़क व्यवस्था में सुधार के निर्देश

मुख्यमंत्री ने मानसून के बाद सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बरसात के बाद सड़कों के सुधारीकरण के लिए निविदा प्रक्रिया अभी से पूरी कर ली जाए ताकि कार्य समय से शुरू हो सके। मुख्यमंत्री स्वयं विभिन्न जनपदों का सड़क मार्ग से भ्रमण कर व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण करेंगे।

Uttarakhand Weather Update : पहाड़ों में भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी, 520 सड़कें बंद

 

Uttarakhand News :  सेवा पखवाड़ा आयोजन की तैयारी

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सभी जनपदों में सेवा, जनजागरूकता एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक जिले के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए और उसे समयबद्ध ढंग से लागू किया जाए।

 

Uttarakhand News : उपभोक्ता हितों की सुरक्षा

मुख्यमंत्री ने रेत मिश्रित नमक को लेकर प्राप्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नमूना लेकर जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जनता को सुरक्षित, सुगम और पारदर्शी व्यवस्था प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!