Uttarakhand News : झमाझम बारिश से टिहरी झील का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। मानसून सीजन में अच्छी वर्षा होने से सोमवार तक झील में 822.98 आरएल (रीवर लेवल) पानी भर चुका है। टिहरी झील को अधिकतम 830 मीटर तक भरने की अनुमति है, यानी अभी झील में 7.02 मीटर पानी और भरा जा सकता है। सितंबर के पहले सप्ताह तक इसे भरने का लक्ष्य रखा गया है।
Uttarakhand News : अनगेटेड साफ्ट स्पिल-वे से हो रहा पानी का निकास
झील का जलस्तर बढ़ने के चलते टीएचडीसी ने बांध के ऊपरी हिस्से में बने दो अनगेटेड साफ्ट स्पिल-वे से पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम के समय झील से करीब 1000 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि दिन में यह मात्रा 448 क्यूमेक्स तक सीमित है। यह कदम एहतियातन उठाया गया है, ताकि जल स्तर नियंत्रित रहे और कोई खतरा न हो।
Uttarakhand में 72 घंटे में मृतक आश्रित को मिलेगी आर्थिक सहायता, सीएम धामी ने दिए निर्देश
Uttarakhand News : झील में जलप्रवाह और बिजली उत्पादन की स्थिति
टीएचडीसी के अनुसार, झील में इस समय कुल 913.13 क्यूमेक्स पानी की आमद हो रही है। इसमें से 316.13 क्यूमेक्स पानी भागीरथी नदी से, 386 क्यूमेक्स भिलंगना नदी से और 211 क्यूमेक्स पानी अन्य सहायक नदियों से आ रहा है। इस जलस्तर को ध्यान में रखते हुए झील से नियमित रूप से पानी छोड़ा जा रहा है।
Uttarakhand News : बिजली उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी
इन दिनों टिहरी बांध, पीएसपी परियोजना और कोटेश्वर बांध से कुल 1086 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। बारिश के कारण झील में जल की उपलब्धता अधिक हो गई है जिससे बिजली उत्पादन की गति तेज हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, झील से 1000 क्यूमेक्स पानी छोड़ने पर किसी प्रकार का खतरा नहीं है, क्योंकि यह झील की क्षमता के अनुसार है।

