देहरादून। Uttarakhand में कोविड-19 के मामलों में संभावित वृद्धि को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज कुमार शर्मा ने जिले के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों, मेडिकल कालेजों और पैथोलाजी लैब को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Uttarakhand : धामी सरकार अब छोटे अंतराल में करेगी कैबिनेट बैठकें, प्रस्तावों पर तेजी से होगा निर्णय
सीएमओ ने कहा कि इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों (आइएलआइ) और गंभीर तीव्र श्वसन सिंड्रोम (सार्स) से पीड़ित प्रत्येक मरीज की अनिवार्य रूप से कोविड जांच कराई जाए। साथ ही जांच की जानकारी इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफार्मेशन प्लेटफार्म (आइएचआइपी) पर दर्ज करना सुनिश्चित किया जाए।
Uttarakhand : लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में रखते हुए उनके स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाए
उन्होंने सभी अस्पतालों को आइसोलेशन वार्ड चिह्नित करने, फ्लू क्लीनिक संचालित करने तथा संदिग्ध मरीजों को समय रहते आइसोलेट कर उपचार शुरू करने के निर्देश दिए। कहा है कि हल्के लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में रखते हुए उनके स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाए। गंभीर लक्षण होने की स्थिति में तत्काल अस्पताल रेफर किया जाए।
की जाएगी वायरस में हो रहे बदलावों की निगरानी

