अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand के टूरिस्‍ट प्‍लेस सुनसान, सैलानियों ने चकराता, हरिद्वार और लैंसडोन से बनाई दूरी

On: May 10, 2025 10:26 PM
Follow Us:
Uttarakhand
---Advertisement---

देहरादून।भारत पाक तनाव के चलते Uttarakhand के पर्यटन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। होटलों की बुकिंग कै‍ंसिल हो रही हैं। वहीं हरिद्वार से चलने वाले अमृतसर जनशताब्दी शनिवार को रद की गई है।

Uttarakhand CM Dhami ने बुलाई बैठक, लोगों की सुरक्षा के लिए अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Uttarakhand पर्यटकों ने चकराता से बना ली दूरी

भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद होने के चलते पर्यटकों ने चकराता से दूरी बना ली है। इसका सीधा असर पर्यटन व्यवसाय पर भी देखने को मिल रहा है। होटल रिजॉर्ट होमस्टे सभी का व्यवसाय प्रभावित हुआ। होटल एसोसिएशन चकराता के अध्यक्ष विक्रम पवार ने बताया कि वीकेंड पर भी 20 से 30 फ़ीसदी बुकिंग कैंसिल हुई है।

सैर-सपाटे के लिए पहुंचे काफी कम पर्यटक
पर्यटन नगरी लैंसडौन में भी भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण सैर-सपाटे के लिए पर्यटकों की बुकिंग बड़ी संख्या में रद हो रही है। मई माह के दूसरे वीक एंड में तीन दिन का अवकाश पड़ने के चलते पर्यटन नगरी समेत निकटवर्ती क्षेत्रों के होटल पर्यटकों की ओर से एडवांस में बुक करवाए गए थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!