अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand हिमस्खलन : लापता चारों मजदूरों के शव मिले

On: March 3, 2025 1:38 PM
Follow Us:
Uttarakhand
---Advertisement---

Uttarakhand के चमोली जिले में बद्रीनाथ के पास माणा गांव में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के शिविर पर हुए हिमस्खलन में लापता चारों मजदूरों के शव रविवार को बरामद हो गये। चमोली के जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने यहां बताया कि शुक्रवार को हुए हिमस्खलन के कारण बर्फ में 54 मजदूर फंस गये थे, जिनमें से 46 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि आठ की मौत हो गयी।

 

 

Uttarakhand निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू

रविवार को जिन चार मजदूरों के शव बरामद हुए, उनकी पहचान उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर के रहने वाले अनिल कुमार (21), उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के अशोक (28), हिमाचल प्रदेश के ऊना के हरमेश चंद (30) और देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र के अरविंद (43) के रूप में हुई है।

Uttarakhand माणा में हिमस्खलन होने से बीआरओ शिविर में आठ कंटेनर में रह रहे ये मजूदर बर्फ में फंस गये

भारत-चीन सीमा पर करीब 3200 मीटर की ऊंचाई पर Uttarakhand स्थित आखिरी गांव माणा में हिमस्खलन होने से बीआरओ शिविर में आठ कंटेनर में रह रहे ये मजूदर बर्फ में फंस गये थे। उन्हें निकालने के लिए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने तीन दिनों तक अभियान चलाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!