Uttarakhand प्रदेश में नशा कारोबारियों पर अब गैंगस्टर एक्ट व एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनकी अवैध संपत्ति भी कुर्क की जाएगी। एडीजी अपराध वी. मुरुगेशन ने नशा मुक्त देवभूमि मिशन की समीक्षा में निर्देश दिए कि नशे से जुड़े लगातार अपराध करने वालों को एनडीपीएस एक्ट में निरुद्ध किया जाए, उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाए और उन पर लगातार निगरानी रखी जाए।
Uttarakhand News : सीएम धामी ने साफ कहा—तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति का अंत
Uttarakhand अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा
उन्होंने बरामद मादक पदार्थ की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त करने के उपरांत भी विवेचना लंबित रखने वालों मामलों की जांच कर संबंधित अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने तस्करों के नेटवर्क, वित्तीय जांच एवं गैंगस्टर एक्टर के अंतर्गत कार्यवाही न किए जाने पर दोनों रेंज प्रभारियों को विवेचकों की पहचान कर कठोर कार्रवाई करने को कहा।

