अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सीमा पर तनाव के बीच Uttar Pradesh में रेड अलर्ट, वाराणसी में प्रमुख स्थलों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

On: May 9, 2025 6:20 PM
Follow Us:
Uttar Pradesh
---Advertisement---

वाराणसी। भारत-पाकिस्तान के बीच बनी तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए Uttar Pradesh में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। बाबा विश्वनाथ की नगरी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। रात भर पुलिस गश्ती दल शहर में फेरे लगा रही है।

Uttar Pradesh में एक ही समुदाय के 2 पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे।

Uttar Pradesh में सीमा पर तनाव और गोलाबारी के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है। वाराणसी कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह से मुस्तैद हैं, और काशी विश्वनाथ मंदिर, गोदौलिया, कैंट रेलवे स्टेशन, रोडवेज, सिटी स्टेशन, और गोलगड्डा सहित पूरे क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जा रही है।

Uttar Pradesh में ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट घोषित किया गया था। राज्य के कई जिलों में मॉक ड्रिल भी हुई थी, जिसमें एयर रेड सायरन, ब्लैकआउट, आपातकालीन प्रतिक्रिया की तैयारियों का परीक्षण किया गया था। इस अभ्यास का उद्देश्य सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता और समन्वय का मूल्यांकन था।

लखनऊ में आयोजित मॉक ड्रिल का जायजा लेने खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी थी। लिखा- लखनऊ में आयोजित मॉक ड्रिल का अवलोकन किया। एक नागरिक के रूप में हमें अपने कर्तव्यों को समझना होगा और पूरी मजबूती के साथ अपनी सेनाओं के साथ खड़ा होना होगा, जिनका लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद ही उत्तर प्रदेश में मध्य वायु कमान के बीकेटी (लखनऊ स्थित बक्शी का तालाब) समेत 7 एयरफोर्स स्टेशन हाई अलर्ट पर हैं। यहां लड़ाकू विमान, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, ड्रोन स्टैंडबाय पर हैं। सुरक्षा कारणों से इन एयरबेस की तैयारियों की समीक्षा की गई है।

Uttar Pradesh में सीमा पर तनाव और गोलाबारी के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया

मध्य वायु कमान की ओर से बुधवार को सभी एयरबेस की तैयारियों की समीक्षा की गई थी। इसमें बीकेटी (लखनऊ), सरसावा (सहारनपुर), हिंडन (गाजियाबाद), चकेरी (कानपुर), आगरा, प्रयागराज और गोरखपुर शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!