अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

US President Donald Trump के खिलाफ टिप्पणियों पर मस्क ने जताया अफसोस

On: June 11, 2025 6:12 PM
Follow Us:
US President Donald Trump
---Advertisement---

नई दिल्ली । US President Donald Trump को लेकर हाल में दिए गए अपने बयानों पर टेस्ला के सीईओ और अरबपति एलन मस्क ने खेद जताया है। मस्क ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए दीं। मस्क और US President Donald Trump के बीच हाल के दिनों में रिश्ते काफी अच्छे नहीं थे। दोनों एक दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे थे। आखिरकार, मस्क ने अपनी गलती पर खेद जता दिया।

US President को झटका, हार्वर्ड पर ट्रंप प्रशासन के फैसले को अदालत ने रोका

मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा, “मुझे पिछले सप्ताह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में अपनी कुछ पोस्ट पर पछतावा है। जो कुछ हुआ वह बहुत ज्यादा हो गया था।”

दरअसल, मस्क और ट्रंप के बीच विवाद तब बढ़ गया था जब मस्क ने डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डीओजीई) चीफ पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद मस्क ने ट्रंप के खर्च और टैक्स कटौती वाले विधेयक की कड़ी आलोचना की थी।

US President Donald Trump के बीच हाल के दिनों में रिश्ते काफी अच्छे नहीं थे

इतना ही नहीं, मस्क ने एक्स पर ट्रंप के इंपीचमेंट (महाभियोग) के समर्थन में पोस्ट किया था, हालांकि उसे बाद में डिलीट कर दिया। बात इतनी बढ़ी कि मस्क ने ट्रंप के जेफरी एपस्टीन से पुराने संबंधों का भी जिक्र किया, जिसे ट्रंप ने पुराना और झूठा मुद्दा बताया। बाद में इस पोस्ट को भी डिलीट कर दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!