तेल अवीव । इजरायल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी ने सोमवार को बताया की कि ईरानी मिसाइल हमलों के कारण इजरायल स्थित US embassy को थोड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन किसी भी अमेरिकी कर्मचारी को चोट नहीं आई है। स्थिति के मद्देनजर, इजरायल में US embassy और वाणिज्य दूतावास एक दिन के लिए बंद रहेंगे। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच सुरक्षित स्थान पर रहने का आदेश जारी है।
US President Donald Trump के खिलाफ टिप्पणियों पर मस्क ने जताया अफसोस
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर राजदूत हकाबी ने लिखा, “इजराइल में हमारा अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास आज आधिकारिक रूप से बंद रहेगा। ‘शेल्टर इन प्लेस’ अभी भी प्रभावी है। तेल अवीव में दूतावास शाखा के पास ईरानी मिसाइल के हमले से कुछ मामूली क्षति हुई है, लेकिन अमेरिकी कर्मियों को कोई चोट नहीं आई है।”
US embassy और वाणिज्य दूतावास एक दिन के लिए बंद रहेंगे
ईरान की तरफ से, नागरिकों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायली हवाई हमलों की लगातार चार रातों के बाद कम से कम 230 लोग मारे गए हैं, जिनमें से लगभग 90 प्रतिशत नागरिक बताए जा रहे हैं।
बढ़ती हुई मौतों और तनाव कम करने के वैश्विक आह्वान के बावजूद, तेहरान ने युद्ध विराम वार्ता को दृढ़ता से खारिज कर दिया है, जबकि इजरायली हमले जारी हैं।

