अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP News-संविदा कर्मी पहले साली को लेगा अपने साथ फिर कर दी हत्या

On: March 9, 2026 10:51 AM
Follow Us:
UP News
---Advertisement---

UP News-इटावा: यूपी के इटावा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी नाबालिग साली की बेरहमी से हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला सदर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां 29 वर्षीय युवक ने अपनी नाबालिग साली की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद ईंट से उसके चेहरे पर भी हमला किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। आरोपी विजय कुशवाहा तड़के 3 बजकर 40 मिनट पर कोतवाली पहुंचा और उसने दावा किया कि उसने अपने घर में अपनी साली की हत्या कर दी है।

कुछ दिन पहले ले गया था दिल्ली
सैफई के सीओ राम गोपाल शर्मा ने बताया कि मृतका की उम्र 17 साल थी और वह सैफई थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी थी। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी दिल्ली जल बोर्ड में संविदा पर मैकेनिक के रूप में कार्यरत है। बीते चार मार्च को वह नाबालिग लड़की को अपने साथ लेकर दिल्ली गया था। अगली सुबह परिजनों की शिकायत पर पांच मार्च को अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। हाालंकि शनिवार रात दोनों बस से वापस इटावा लौट आए। यहां जैन धर्मशाला के पास घर पहुंचने पर रात करीब डेढ़ बजे दोनों के बीच बहस हुई।

हत्या के बाद किया सरेंडर
पुलिस ने बताया कि गुस्से में आरोपी ने लड़की का गला घोंटा और फिर ईंट से सिर व चेहरे पर हमला कर कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि आरोपी की शादी पांच साल पहले हुई थी और उसका एक बेटा भी है। शादी में अनबन के कारण उसकी पत्नी कई महीनों से अपने माता-पिता के पास रह रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाबालिग लड़की के साथ संबंध था, जो उसकी पत्नी की रिश्तेदार थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!