अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

लखनऊ में 16वें वित्त आयोग की बैठक में UP government ने अपनी आठ साल की उपलब्धियों को रखा

On: June 5, 2025 10:15 AM
Follow Us:
UP government
---Advertisement---

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में 16वें वित्त आयोग की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने की। UP government ने राज्य की 8 साल की उपलब्धियों को बैठक में रखा।

UP government का बड़ा फैसला, पुलिस और पीएसी की भर्ती में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण

यूपी के 16वें वित्त आयोग की बैठक को लेकर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पत्रकारों से बात करते हुए कहा, केंद्रीय करों में उत्तर प्रदेश को कितना हिस्सा मिलेगा। इसपर चर्चा हुई। हमने केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया का स्वागत किया। वो महान अर्थशास्त्री हैं, बहुत बड़े विद्वान हैं। जैसा उनका प्रोफाइल है और जिस प्रकार उन्होंने अपनी धार्मिक अभिरूची भी प्रदर्शित की, मैं उनका कायल हूं। हमें उम्मीद है कि कमीशन की जो बैठक हुई है, वह उत्तर प्रदेश के लिए लाभदायक होगी।

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री योगी ने आदित्यनाथ आज विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के लिए जो मांग की है। सभी राज्यों के लिए जो अभी तक 41 प्रतिशत शेयर मिलता है, वह 50 प्रतिशत भी मिलना चाहिए। वहीं, उत्तर प्रदेश को किसी भी हालत में केंद्रीय करों में 20 प्रतिशत से कम न मिले, यह हमारी मांग है।”

UP government उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “16वें वित्त आयोग के समक्ष यूपी सरकार ने अपना प्रेजेंटेशन दिया है। यूपी की चौमुखी विकास के लिए जो आवश्यकताएं हैं विभागवार हमने अपनी समस्याएं और मांगे उनके सामने रखी हैं। हमें उम्मीद है कि 16वें वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया राज्य को आगे बढ़ाने के लिए अपना आशीर्वाद देंगे।”

UP government ने वित्त आयोग के समक्ष आठ साल के उपलब्धियों को रखने का काम किया

UP government उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया, “उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त आयोग के समक्ष आठ साल के उपलब्धियों को रखने का काम किया। साथ ही उन उपलब्धियों से वित्त आयोग पूरी तरह से संतुष्ट है, इसे हम देख पा रहे थे। हमारा प्रदेश लंबी छलांग लगाने में सफल होगा।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!