बरेली। UP : मदरसा संचालक जुबैर ने शिक्षिका को अवकाश के दिन बहाने से बुलाया, इसके बाद बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। उसकी हालत बिगड़ने पर आरोपित वहां से भाग गया। रविवार शाम को मीरगंज थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध दुष्कर्म, चोट पहुंचाने की धारा में प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।
CM Rekha Gupta पहुंचीं हरिद्वार, दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर गंगा स्नान कर लिया संकल्प
पीड़ित युवती मदरसे में पढ़ाती थी। उसके पिता ने बताया कि शुक्रवार को अवकाश होने के बावजूद मदरसा संचालक जुबैर ने उनकी बेटी को फोन किया। उससे कहा कि कार्यालय के कुछ आवश्यक कार्य निपटाने हैं, इसलिए मदरसा आ जाए।
UP: मदरसे में युवती बेसुध पड़ी थी, उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे
उसने बहाने से बुलाया, मदरसा आने का दबाव भी डाला इसलिए बेटी को जाना पड़ा। मदरसा बंद होने के समय तक बेटी लौटकर नहीं आई तो वहां जाकर देखा। आरोप है कि मदरसे में युवती बेसुध पड़ी थी, उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उसकी हालत देखकर तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

