चंडीगढ़- हरियाणा के गुरुग्राम जिले के मानेसर में आयोजित शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन में शुक्रवार को Union Minister Manohar Lal ने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं की तरह शहरी स्थानीय निकायों में भी सत्र आयोजित किये जाने चाहिए जिसे लोकसभा अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष की तरह चयनित कोई व्यक्ति चलाये।
Union Minister Manohar Lal ने बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट के कार्यालय का किया उद्घाटन
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कैपिसिटी बिल्डिंग में इस तरह के सम्मेलन का अहम योगदान रहता है। यह पहला मौका है जब इतने बड़े स्तर पर शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस तरह के आयोजन निरंतर देशभर में आयोजित होने चाहिए।
इसके लिए ऑनलाइन माध्यमों का भी सहारा लेना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें और अपने शहरों का स्वरूप बदल सकें। Union Minister Manohar Lal ने कहा कि पर्यावरण संरक्षित करते हुए शहरों को आगे बढ़ाना होगा। प्रगतिशील कार्य करते हुए यह ध्यान रखें कि हमें पर्यावरण को भी बचाना है।
हमें ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारते हुए ई-मोबिलिटी के लिए प्लॉनिंग करनी चाहिए। वर्ष 2002 में भारत में मेट्रो की शुरूआत हुई थी जबकि यूएसए में 150 साल पहले मेट्रो आई थी, लेकिन आज भारत के 21 शहरों में एक हजार किलोमीटर में मेट्रो चल रही है, जो यूएसए के बराबर है। इसे भविष्य में और आगे लेकर जाने की प्लानिंग है।
Union Minister Manohar Lal ने कहा कि केंद्र सरकार के अर्बन चैलेंज फंड के माध्यम से शहरों का पुनर्निर्माण किया जायेगा। इसके तहत एक लाख करोड़ रुपये दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि शहरों को और बेहतर बनाने के लिए दुनियाभर के बेहतरीन शहरों की बेस्ट प्रैक्टिस को लागू किया जा रहा है।
Union Minister Manohar Lal भारत में शहरीकरण तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में सरकारों, नगर निकायों को भी अपनी गति बढ़ानी होगी
पिछले दिनों स्पेन के साथ एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किये गये हैं। इससे दोनों देशों में हो रहे बेहतरीन कार्यों को आपस में सांझा किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में शहरीकरण तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में सरकारों, नगर निकायों को भी अपनी गति बढ़ानी होगी। कार्यबल को प्रशिक्षित करना होगा और समय और साधनों का सहीं से इस्तेमाल करना होगा। उन्होंने कहा कि 1970 में 20 प्रतिशत शहरीकरण था, लेकिन आज 36 प्रतिशत शहरीकरण हो चुका है जो 2047 तक 50 प्रतिशत हो जायेगा।

