हिसार। Union Home Minister Amit Shah सोमवार को हिसार पहुंचेंगे। वे यहां अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे उनका हेलिकॉप्टर मेडिकल कॉलेज में उतरेगा। दोपहर 12 बजे वे 30 बेड की आईसीयू यूनिट का उद्घाटन करेंगे और पीजी हॉस्टल की नींव रखेंगे।
हरियाणा को है सिर्फ मोदी जी पर विश्वास : Union Home Minister Amit Shah
Union Home Minister Amit Shah , महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। यह कार्यक्रम पूर्व मंत्री ओपी जिंदल की पुण्यतिथि के मौके पर हो रहा है। इस दौरान जिंदल परिवार शाह से कैंसर अस्पताल की मंजूरी की मांग रख सकता है। Union Home Minister Amit Shah के साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी, पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव और हिसार की विधायक सावित्री जिंदल मौजूद रहेंगी।
Union Home Minister Amit Shah महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे
तय कार्यक्रमानुसार, शाह दोपहर 2 बजे तक रुकेंगे और उनके लिए खास गुजराती खाना परोसा जाएगा। कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल भी कार्यक्रम में होंगे और 3 साल से लंबित कैंसर अस्पताल की मंजूरी का मुद्दा उठा सकते हैं। यह अस्पताल जिंदल परिवार का ड्रीम प्रोजेक्ट है।

