अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सूडान में विद्रोहियों का शरणार्थी कैंप पर हमला, 400 से अधिक लोगों की मौत: UN

On: April 15, 2025 10:26 AM
Follow Us:
UN
---Advertisement---

दानाई नेस्टा कुपेम्बा। सूडान में चल रहे संघर्ष के बीच एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। UN ने ‘भरोसेमंद सूत्रों’ के हवाले से जानकारी दी है कि देश के एक शरणार्थी शिविर पर हुए हमले में 400 से ज़्यादा लोगों की जान चली गई है।

Unleash the Beast: Hero Mavrick 440 – A Powerhouse of Performance and Style

यूएन के अनुसार, यह हमला सूडान में सक्रिय विद्रोही गुट रैपिड सपोर्ट फ़ोर्स (RSF) ने किया है। पिछले सप्ताह भी इस गुट ने अल-फ़शर शहर के आसपास बसे शरणार्थी शिविरों पर ज़मीनी और हवाई हमले किए थे। सूडान में अप्रैल 2023 से RSF और सरकारी सेना के बीच सत्ता को लेकर संघर्ष जारी है।

UN ने पुष्टि की है कि गुरुवार से शनिवार के बीच कम से कम 148 लोगों की मौत हुई है

खासकर दारफुर क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच नियंत्रण को लेकर हिंसक झड़पें हो रही हैं। इस संघर्ष के चलते लाखों लोग बेघर हो चुके हैं।संयुक्त राष्ट्र ने पुष्टि की है कि गुरुवार से शनिवार के बीच कम से कम 148 लोगों की मौत हुई है, हालांकि यह भी कहा गया है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

यूएन और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं हालात पर नज़र बनाए हुए हैं और वहां फंसे नागरिकों की मदद के लिए अपील कर रही हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!