अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UKSSSC की आज अहम बैठक, परीक्षाओं को लेकर लिए जा सकते हैं महत्वपूर्ण निर्णय

On: September 30, 2025 10:17 AM
Follow Us:
UKSSSC
---Advertisement---

UKSSSC : यूकेएसएसएससी (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) की बोर्ड बैठक मंगलवार को होने जा रही है, जिसमें आगामी परीक्षाओं को लेकर अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। स्नातक स्तरीय परीक्षा की सीबीआई जांच के बाद आयोग अब बेहद सतर्कता के साथ अगले कदम उठा रहा है। इस बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया करेंगे।

UKSSSC : सीबीआई जांच के बाद बढ़ी सतर्कता

 

स्नातक स्तरीय परीक्षा में धांधली के आरोपों के बाद अब यह मामला सीबीआई के हाथ में है, जिससे आयोग पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने का दबाव है। यही कारण है कि अब आयोग भविष्य की परीक्षाओं के आयोजन में किसी भी प्रकार की चूक से बचना चाहता है। आयोग हर निर्णय सोच-समझकर और सावधानीपूर्वक ले रहा है।

 

Uttarakhand Weather News : दो दिन में मानसून होगा विदा, गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें, सितंबर में 44% अधिक हुई बारिश

 

UKSSSC : आगामी परीक्षाओं की समय-सारिणी

 

आयोग को अपने परीक्षा कैलेंडर के अनुसार 5 अक्तूबर को सहकारी निरीक्षक और सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) की परीक्षा आयोजित करनी है। इसके बाद 12 अक्तूबर को सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 और प्राविधिक सहायक वर्ग-1 की परीक्षा होनी है। वहीं, 28 अक्तूबर से वन दरोगा के 124 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई जानी है।

 

UKSSSC : एडमिट कार्ड जारी नहीं, फैसले पर नजर

 

पांच अक्तूबर की परीक्षा के एडमिट कार्ड सोमवार को जारी होने थे, लेकिन देर रात तक जारी नहीं हो सके। माना जा रहा है कि बोर्ड बैठक के फैसले के बाद ही इन्हें जारी किया जाएगा। ऐसे में अब सभी की निगाहें मंगलवार को होने वाली बैठक पर टिकी हैं, जिसमें भावी परीक्षाओं को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!