नई दिल्ली। Trump Tariff : चीन सरकार ने आधिकारिक रूप से अपने स्टील उत्पादन में कटौती (China steel production cut) की घोषणा की है। इससे वैश्विक स्टील बाजार में नई हलचल देखने को मिल रही है। मॉर्गन स्टेनली रिसर्च के अनुसार, यह कदम भारतीय स्टील उद्योग के लिए पॉजिटिव साबित होगा और निकट भविष्य में भारतीय स्टील कंपनियों के शेयरों को मजबूती प्रदान कर सकता है।
Trump Tariff पर आज रेस्पॉन्स दे सकता बाजार, Gift Nifty भी दे रहा Stock Market में कमजोर शुरुआत का संकेत
Trump Tariff : यह कदम भारतीय स्टील उद्योग के लिए पॉजिटिव साबित होगा
दरअसल, चीन के पांच सरकारी मंत्रालयों ने 28 अगस्त 2025 को स्टील इंडस्ट्री स्टेडी ग्रोथ वर्क प्लान (2025-26) के तहत उत्पादन में कमी की योजना की घोषणा की। लंबे समय से ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि चीन अपने घरेलू और वैश्विक स्तर पर दबाव झेल रहे स्टील उद्योग को संतुलित करने के लिए उत्पादन घटा सकता है। अब आधिकारिक पुष्टि ने निवेशकों और उद्योग जगत की चिंताओं को दूर कर दिया है।

