नई दिल्ली। Trump tariff के बीच भारत और अमेरिकी कंपनी एक नए अरब डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं, जिसमें हल्के लड़ाकू विमान तेजस को जेट इंजन मिलेंगे। यह सौदा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) के बीच होने जा रहा है।
एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी, लेकिन अब आ रहे पास… Trump की नीतियों से बदल रहे भारत और चीन के संबंध
अमेरिकी कंपनी के साथ बातचीत के अंतिम चरण में
रक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड 113 और GE-404 इंजन खरीदने के लिए अमेरिकी कंपनी के साथ बातचीत के अंतिम चरण में है। यह सौदा, जो सितंबर तक पूरा होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, एचएएल इन पावरट्रेन के लिए 80 फीसदी तकनीक हस्तांतरण पर बातचीत कर रहा है।
Trump tariff के बीच यह दूसरा सौदा
डोनाल्ड ट्रंप सरकार के साथ टैरिफ विवाद शुरू होने के बाद से यह दूसरा सौदा है – 97 और LCA मार्क 1A लड़ाकू विमान खरीदने के लिए 62,000 करोड़ रुपये का सौदा पहला था।
वायुसेना की बढ़ेगी ताकत
सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने भारतीय वायु सेना द्वारा ऑर्डर किए गए 83 LCA मार्क 1A लड़ाकू विमानों के लिए GE के साथ 99 GE-404 इंजनों का सौदा किया है। नया सौदा 113 अतिरिक्त इंजनों के बारे में है। कुल मिलाकर, एचएएल को अपने एलसीए मार्क 1ए लड़ाकू विमानों को शक्ति प्रदान करने के लिए ऐसे 212 इंजनों की आवश्यकता है।
सरकार ने दी थी 62000 करोड़ रुपये के सौदे की मंजूरी
एचएएल-जीई सौदा भारतीय वायु सेना द्वारा रूसी मिग-21 लड़ाकू विमानों को स्थानीय स्तर पर निर्मित तेजस एलसीए मार्क 1 और मार्क 2 विमानों से बदलने के प्रयास का हिस्सा है। खबर के मुताबिक केद्र सरकार ने 97 LCA Mark 1A लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए 62,000 करोड़ रुपये के सौदे की मंजूरी दी थी।

