अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Trump के टैरिफ युद्ध से वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी

On: May 17, 2025 9:20 AM
Follow Us:
Trump
---Advertisement---

नई दिल्ली: Trump : संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि देशाें के बीच व्यापार को लेकर तनाव बढ़ने तथा निश्चित नीति नहीं होने के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था अनिश्चितता के दौर से गुज़र रही है। संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नीतिगत अनिश्चितता के साथ-साथ बढ़ते व्यापार तनाव ने मौजूदा वर्ष के लिए वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण को भी काफी कमज़ोर कर दिया है।

भारत-पाकिस्तान मध्यस्थता के दावे से पलटे Trump, बोले – ‘मैंने मदद की’

‘विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएँ-2025’ नामक रिपोर्ट में कहा गया है, “ उच्च टैरिफ के कारण अमेरिका में प्रभावी टैरिफ दर में काफी वृद्धि की संभावना है, जिससे वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं पर दबाव पड़ने, उत्पादन लागत में वृद्धि होने और महत्वपूर्ण निवेश निर्णयों में देरी के साथ-साथ वित्तीय बाजार में अस्थिरता भी बढ़ने की संभावना है।”

यह भी कहा गया है कि 2025 में वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर कम होकर 2.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो 2024 के 2.9 प्रतिशत से कम है। विकास पूर्वानुमानों में कमी विकसित और विकासशील दोनों अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित कर रही हैं।

कमजोर वैश्विक व्यापार वृद्धि और निवेश प्रवाह भी अर्थव्यवस्था में मंदी को और बढ़ा रहे हैं। व्यापार पर निर्भर कई विकासशील देशों को कम निर्यात, कम कीमतों, सख्त वित्तीय स्थितियों और बढ़े हुए ऋण बोझ से भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

Trump वित्तीय बाजार में अस्थिरता भी बढ़ने की संभावना

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के अवर महासचिव ली जुनहुआ ने कहा, “ टैरिफ शॉक से कमजोर विकासशील देशों पर बुरा असर पड़ने, विकास धीमा होने, निर्यात राजस्व में कमी आने और ऋण चुनौतियों के बढ़ने का जोखिम है, खासकर तब जब ये अर्थव्यवस्थाएँ पहले से ही दीर्घकालिक सतत विकास के लिए आवश्यक निवेश करने के लिए संघर्ष कर रही हैं।’’

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply