नई दिल्ली। भारत व्यापार समझौते से जुड़े शुल्क को लेकर अपना रुख Trump के सामने स्पष्ट कर चुका है। अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर बातचीत करने गए राजेश अग्रवाल वापस आ चुके हैं।
मस्क की नई पार्टी पर Donald Trump बोले – अमेरिका को तीसरी पार्टी की जरूरत नहीं
माना जा रहा है कि ट्रंप सरकार को यह स्पष्ट कर दिया गया है कि भारत कृषि और डेयरी सेक्टर से जुड़े किसान और छोटे कारोबारियों के हित से समझौता नहीं करेगा। इससे अमेरिका थोड़ा परेशान है। और अब फैसला अमेरिका को लेना है।
व्यापार शुल्क पर बदलते रहे हैं Trump के रूख
व्यापार शुल्क को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगातार बदलते रुख से भी सरकार से लेकर व्यापारी तक समझौते को लेकर कुछ भी भरोसे से कहने की स्थिति में नहीं है। अब पारस्परिक शुल्क के अमल को लेकर अमेरिका की सरकार सोमवार से विभिन्न देशों को पत्र भेजने का सिलसिला शुरू करने जा रहा है।

