नई दिल्ली,। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड Trump ने अहमदाबाद विमान हादसे की घटना को भयानक और विमानन के इतिहास की सबसे बुरी घटनाओं में से एक बताया। इसके साथ ही उन्होंने यह भरोसा जताया कि अमेरिका हर प्रकार की सहायता देने के लिए तैयार है।
Donald Trump ने 5 मिलियन डॉलर की ‘गोल्ड कार्ड’ इमिग्रेशन वेबसाइट लॉन्च की
अमेरिकी राष्ट्रपति Trump ने कहा कि विमान हादसा बहुत भयानक था। मैंने उनसे कहा है कि हम जो भी मदद कर सकते हैं, करेंगे। भारत एक बड़ा और मजबूत देश है, मुझे यकीन है कि वे इसे संभाल लेंगे। लेकिन, मैंने उन्हें बता दिया है कि अगर कोई मदद चाहिए, हम तुरंत वहां होंगे। यह हादसा बहुत दुखद था। हमने विमान को देखा, वह ठीक उड़ रहा था, लेकिन शायद इंजनों की शक्ति खत्म हो गई थी। यह बहुत भयानक हादसा है, विमानन इतिहास में सबसे खराब में से एक।
एयर इंडिया का विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लंदन जा रहे विमान में चालक दल के सदस्यों समेत 242 लोग सवार थे।
इससे पहले, एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक कैम्पबेल विल्सन ने गुरुवार को फ्लाइट एआई171 की दुखद दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया, जो अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद हुई। Trump ने इसे कठिन दिन बताते हुए आश्वासन दिया कि अब सभी प्रयास यात्रियों, चालक दल के सदस्यों और उनके परिवारों की मदद पर केंद्रित हैं।
Trump एयर इंडिया में हम सभी के लिए यह एक मुश्किल दिन है
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए एक वीडियो संदेश में विल्सन ने कहा, “एयर इंडिया में हम सभी के लिए यह एक मुश्किल दिन है। हमारा प्रयास अब पूरी तरह से हमारे यात्रियों, चालक दल के सदस्यों, उनके परिवारों और प्रियजनों की ज़रूरतों पर केंद्रित है। घायलों को स्थानीय अधिकारियों द्वारा तुरंत नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया।”

