नई दिल्ली। Trump : दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर नया बम फोड़ा है, जिसके बाद दोनों के बीच की दुश्मनी अब और गहरी दिखने लगी है।
Trump का बड़ा फैसला, NASA प्रमुख पद से मस्क के सहयोगी जेरेड इसाकमैन का नाम वापस लिया
अमेरिका के पूर्व सरकारी दक्षता प्रमुख (DOGE) एलन मस्क ने ट्रंप को लेकर सनसनीखेज दावा किया है और उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ट्रंप का नाम एपस्टीन से जुड़ी गोपनीय फाइलों में मौजूद है और इस वजह से फाइलें सार्वजनिक नहीं की जा रही है।
Trump का नाम एपस्टीन से जुड़ी गोपनीय फाइलों में मौजूद है और इस वजह से फाइलें सार्वजनिक नहीं की जा रही
एलन मस्क का पोस्ट
मस्क ने लिखा, “अब समय आ गया है एक बड़ा बम फोड़ने का, एक बड़ा खुलासा करने का…डोनाल्ड ट्रंप एपस्टीन फाइलों में शामिल हैं। यही वजह है कि ये फाइल अभी तक सामने नहीं आई है। इस बात को याद रखिए, भविष्य में सच्चाई खुद सामने आ जाएगी।”

