वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड Trump ने शनिवार को कहा कि वह सोमवार 19 मई को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से अलग-अलग बात करेंगे ताकि दोनों देशों के बीच युद्धविराम समझौते को आगे बढ़ाया जा सके।
युद्ध विराम कराने से अधिक बड़ी भूमिका थी मेरी : Trump
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, “मैं सोमवार को सुबह 10 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बात करूंगा।”
Trump दोनों देशों के बीच युद्धविराम समझौते को आगे बढ़ाया जा सके
उन्होंने कहा कि इस बातचीत का विषय ‘खूनखराबे’ को रोकना होगा, जिसमें औसतन हर सप्ताह पांच हजार से ज़्यादा रूसी और यूक्रेनी सैनिक मारे जा रहे हैं और व्यापार।

