अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भारत से संबंध काफी अच्छे, समस्या सिर्फ ऊंचा शुल्क : Trump

On: March 21, 2025 1:09 PM
Follow Us:
Trump
---Advertisement---

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड Trump ने कहा कि भारत के साथ ‘बहुत अच्छे संबंध’ होने के बावजूद ‘एकमात्र समस्या’ यह है कि भारत दुनिया में सबसे अधिक सीमा शुल्क लगाने वाले देशों में से एक है। साथ ही ट्रंप ने 2 अप्रैल से भारत से होने वाले आयात पर जवाबी सीमा शुल्क लगाने की अपनी धमकी भी दोहराई।

Donald Trump बोले-हर देश ने अमेरिका को लूटा; अब ऐसा नहीं होने देंगे

Trump ने एक साक्षात्कार में भारत के साथ अमेरिका के संबंधों पर चर्चा के दौरान यह बात कही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ पिछले महीने हुई शिखर वार्ता के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, ‘भारत के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं, लेकिन भारत के साथ मेरी एकमात्र समस्या यह है कि वह दुनिया में सबसे अधिक शुल्क लगाने वाले देशों में से एक हैं।’

अमेरिकी राष्ट्रपति Trump ने कहा, ‘मेरा मानना ​​है कि वे संभवतः उन शुल्कों में काफी हद तक कटौती करने जा रहे हैं। हालांकि, 2 अप्रैल को हम उनसे वही शुल्क वसूलेंगे जो वे हमसे वसूलते हैं।’ Trump ने भारत की तरफ से अमेरिकी उत्पादों पर लगाए गए उच्च शुल्क की बार-बार आलोचना की है। उन्होंने कहा कि भारत बहुत अधिक शुल्क लगाने वाला देश है। वह अतीत में भी भारत को ‘टैरिफ किंग’ करार दे चुके हैं।

इस्राइल संबंधी विदेश नीति के विरोध पर भारतीय हिरासत में
अमेरिका में संघीय आव्रजन अधिकारियों ने एक भारतीय शोधार्थी को हिरासत में लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमास समर्थित गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों के बाद कोलंबिया विश्वविद्यालय की एक भारतीय छात्रा के स्वदेश लौटने के एक सप्ताह से भी कम समय में यह मामला सामने आया है।

Trump ने भारत की तरफ से अमेरिकी उत्पादों पर लगाए गए उच्च शुल्क की बार-बार आलोचना की

बदर खान सूरी के वकील ने दावा किया कि सूरी को सिर्फ इसीलिए दंडित किया जा रहा है क्योंकि ‘उनकी पत्नी का ताल्लुक फलस्तीन से रहा है।’ सूरी की पत्नी अमेरिकी नागरिक हैं। हिरासत में लिया गया भारतीय बदर खान सूरी नयी दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया का पूर्व छात्र है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!